Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Britain: इस महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के सामने किया ऐसा गजब का कारनामा,जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान

May 20, 2024

Britain: इस महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के सामने किया ऐसा गजब का कारनामा,जानकार आप भी हो जायेंगे हैरान

अपने सुना होगा कि एक लड़की ने दूसरी लड़की से शादी कर ली या फिर एक लड़की ने किसी बुजुर्ग से शादी कर ली लेकिन आज हम आपको एक ऐसी खबर सुनाने जा रहें हैं जो आपको हैरान कर देगा। पास्कल सेलिक नाम की एक ब्रिटिश महिला ने खुलासा करते हुए कहा कि उसने अपने परिवार, दोस्तों और बॉयफ्रेंड के सामने कंबल से शादी की। महिला की नजर में यह पहली नजर का प्यार था।

उनकी राय में, यह उनके जीवन का सबसे सार्थक रिश्ता रहा है। इसने पहली ही नजर में उसके दिल पर कब्जा कर लिया था। उसकी शादी का वीडियो सोशल मीडियल पर काफी वायरल हो रहा है। पास्कल ने 2019 में वेलेंटाइन डे पर एक खुले विवाह समारोह का आयोजन किया। पहली नजर में प्यार हो जाने के बाद वह अपने कंबल को अपना वफादार साथी मानती है।

डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने इंग्लैंड के एक्सेटर में ब्लैंकेट से शादी की थी और अपने बॉयफ्रेंड और उसके परिवार को इनवाइट किया था। एक टीवी शो में पास्कल ने कहा कि कई कंबल होने के बावजूद यह उन्हें सबसे ज्यादा आराम और गर्माहट देता है। पास्कल के मुताबिक कंबल उनके लिए दोस्त जैसा है। सुख-दुख में वह साथ रहती है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें