Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Big Breaking : बढ़ती गर्मी के कारण Punjab सरकार ने कल से स्कूलाें में छुट्टियों का किया ऐलान

May 20, 2024

Big Breaking : बढ़ती गर्मी के कारण Punjab सरकार ने कल से स्कूलाें में छुट्टियों का किया ऐलान

चंडीगढ़ : पंजाब में लगातार बढ़ रही गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने कल से स्कूलाें में छुट्टियों का ऐलान किया हैं। पंजाब सरकार ने बढ़ती गर्मी के कारण यह फैसला लिया हैं। राज्य में स्कूल 21 मई से 30 जून तक बंद रहेंगे।

बता दें, इससे पहले बढ़ती गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने स्कूलों का समय बदल कर सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक कर दिया था। पंजाब सरकार ने राज्य के सभी स्कूलों में 1 जून से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन छुट्टियों की घोषणा भी कर दी थी, लेकिन बढ़ रही गर्मी के कारण पंजाब सरकार ने 10 दिन पहले ही छुट्टियों का ऐलान कर दिया हैं।

पंजाब में इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है। इस गर्मी में लोगों का बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। उधर, मौसम विभाग ने भी लू का अलर्ट जारी किया है। काम न होने पर घर के अंदर ही रहने की सलाह दी गई है। लोगों को ढीले कपड़े पहनने और हाइड्रेटेड रहने की सलाह भी जारी की गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें