Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

मनाली की खूबसूरत वादियों में ‘Kashmir Enigma of Paradise’ का एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं अतुल गर्ग

May 20, 2024

मनाली की खूबसूरत वादियों में ‘Kashmir Enigma of Paradise’ का एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं अतुल गर्ग

मुंबई: निर्देशक अतुल गर्ग मनाली की खूबसूरत वादियों में कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज का एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। अतुल गर्ग इन दिनो हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत लाहौल स्पीति में अपनी आगामी फिल्म कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभी तक लगभग 110 दिनों की शूटिंग इस फ़िल्म की हो चुकी है।

माईनस 3 डिग्री टेम्परेचर के बीच इनदिनों खूबसूरत मनाली ,स्पीति वैली में फ़िल्म का एक्शन सीक्वेंस शूट किया जा रहा है। निर्देशक अतुल गर्ग ने बताया,कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज एकमात्र ऐसी फिल्म होगी जिसमें आज़ादी के पहले से लेकर अभी वर्तमान तक कि घटनाओं को एकसूत्र में पिरोकर दिखाया जाएगा।

इसमें आपको ऐतिहासिक धरोहरों के साथ वर्तमान आधुनिकता का खूबसूरत सामंजस्य भी देखने को मिलेगा। फ़िल्म में बॉलीवुड से लगभग 50 के आसपास बड़े कलाकार काम करते हुए दिखाई पड़ेंगे। सबकी अपनी अपनी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं और सभी अपने अपने काम पर फोकस कर इस फ़िल्म को बेहतर बनाने में जीजान से जुटे हुए हैं। इटरनल फिल्म्स के बैनर तले बन रही फिल्म कश्मीर एनिगमा ऑफ पैराडाइज में दर्शील सफारी, आदि।

ईरानी, रजनीश दुग्गल, रजा मुराद, मनीष खन्ना, इनामुलहक, आकांक्षा पूरी, सज्जाद डेलाफ़रोज, राम गोपाल बजाज, अध्ययन सुमन, एमके रैना, आरिफ जकारिया, पवन चोपड़ा,अमित बहल, महेश बलराज, प्रणीत भट्ट, दिलबर आर्य, निहारिका रायजादा, मीर सरवर सहित , अंशुल त्यागी समेत कई कलाकार हैं। फ़िल्म के सिनेमेटोग्राफर फसाहत खान हैं, प्रोडक्शन डिजाइन प्रशांत राणे ने किया है वहीं स्पीति वैली में शूट हो रहे एक्शन सीक्वेंस का एक्शन निर्देशित सुरेंद्र शर्मा ने किया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें