Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीन में चांदी अर्थव्यवस्था के लिए काफी संभावनाएं हैं!

May 20, 2024

चीन में चांदी अर्थव्यवस्था के लिए काफी संभावनाएं हैं!

10वां चाइना इंटरनेशनल सीनियर सर्विसेज एक्सपो (CISSE) 21 से 23 मई तक चीन की राजधानी पेइचिंग के नेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा। प्रदर्शनी क्षेत्र 22,000 वर्ग मीटर तक फैला है। फ्रांस, नीदरलैंड, ब्रिटेन और कनाडा सहित दस से अधिक देशों और क्षेत्रों के 220 से अधिक सरकारी विभाग, सामाजिक संगठन और ब्रांड संस्थान भाग लेंगे।

साल 2024 में, CISSE अपनी 10वीं वर्षगांठ मनाएगा। यह “आभार, देखभाल, सेवा और विकास” के प्रति अपनी प्रतिबद्धता बनाए रखेगा। इस वर्ष, एक्सपो विशेष रूप से बुजुर्ग देखभाल सेवाओं के लिए बढ़ती अपेक्षाओं और बुजुर्ग देखभाल के नए रूपों को विकसित करने की आवश्यकता पर केंद्रित होगा। 

इसमें घरेलू और विदेशी ब्रांड, प्रतिभा प्रशिक्षण, सूचना प्रौद्योगिकी, सुविधाएं और उपकरण और सांस्कृतिक पर्यटन जैसे विभिन्न पहलुओं को शामिल किया जाएगा। इन विषयों को संबोधित करने के लिए कई प्रदर्शनी क्षेत्रों को स्थापित किया जाएगा।

इसके अतिरिक्त, प्रतिभाशाली कार्यबल के निर्माण, बुजुर्गों की देखभाल के लिए नवीन स्मार्ट समाधान, समुदाय-आधारित घरेलू सेवाओं, पुनर्वास और स्वास्थ्य प्रबंधन और कानूनी अधिकारों की सुरक्षा जैसे विषयों पर ध्यान केंद्रित करते हुए दस से अधिक मंच आयोजित किए जाएंगे। 

इसके अलावा, एक्सपो में ब्रांड प्रचार कार्यक्रम, प्रतिभा भर्ती मेले, सुलेख, पेंटिंग और फोटोग्राफी प्रदर्शनियां, और कला और संगीत रात्रि समारोह जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल होंगी।

यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि चीन की चांदी की अर्थव्यवस्था वर्तमान में लगभग 70 खरब युआन है, जो सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 6 प्रतिशत है। हालाँकि, साल 2035 तक इसके 300 खरब युआन तक बढ़ने का अनुमान है, जो सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 10 फीसदी है। यह चीन में चांदी अर्थव्यवस्था के लिए जबरदस्त संभावनाओं का संकेत देता है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें