Last Updated: October 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख

May 20, 2024

राष्ट्रपति व पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए सड़क हादसे पर जताया दुख

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुए दर्दनाक सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। पीएम मोदी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ‘छत्तीसगढ़ के कवर्धा में हुआ सड़क हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। इस दुर्घटना में जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति मेरी शोक-संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। राज्य सरकार की देखरेख में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है।’

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कवर्धा सड़क हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए लिखा, ’छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में हुई सड़क दुर्घटना में अनेक लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।’

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें