Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

प्रोड्यूसर Sajid Nadiadwala ने फिल्म ‘Chandu Champion’ को कमर्शियल हिट बनाने के साथ रखा है क्वालिटी का ध्यान

May 21, 2024

प्रोड्यूसर Sajid Nadiadwala ने फिल्म ‘Chandu Champion’ को कमर्शियल हिट बनाने के साथ रखा है क्वालिटी का ध्यान

मुंबई: इंडियन सिनेमा में बड़े प्रोड्यूसर्स बड़े पैमाने पर कमाल की कहानियां बताने का जिम्मा अपने कंधो पर उठा रहे हैं और साथ ही इस बात का भी ख्याल रख रहे हैं कि उनकी फिल्में कमर्शियल हिट साबित हों। साजिद नाडियाडवाला आज की फिल्म इंडस्ट्री में एक जाने माने प्रोड्यूसर हैं। ऐसे में उनकी लेटेस्ट फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और उसके बाद से ही खूब चर्चा बटोर रहा है।

‘चंदू चैंपियन’ का शानदार ट्रेलर कार्तिक आर्यन के ट्रांसफॉर्मेशन और कबीर खान के विजन को सामने रखता है, लेकिन यह सब साजिद नाडियाडवाला की बदौलत मुमकिन हो पाया है। एक प्रोड्यूसर के तौर पर, वह अपनी फिल्मों पर पूरा कंट्रोल रखते हैं, हर छोटी-बड़ी बात पर ध्यान देते हैं ताकि दर्शकों को बड़े पर्दे पर हाई क्वालिटी वाली फिल्में मिल सकें। आने वाली फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ भी इनसे कुछ अलग नहीं है।

साजिद नाडियाडवाला ने ‘चंदू चैंपियन’ के साथ एक कदम आगे बढ़ाकर मुरलीकांत पेटकर की अनोखी कहानी को कमर्शियल अपील और क्वालिटी के मिक्सचर के साथ बड़े पर्दे पर उतारा है। बता दें कि उनकी यह फिल्म 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। ‘चंदू चैंपियन’ में मेन प्रोड्यूसर के रूप में साजिद नाडियाडवाला की भूमिका दर्शाती है कि मजबूत विजन और कंटेंट वाली फिल्म कमर्शियल तौर से सफल हो सकती है।

प्रोड्यूसर के तौर पर अपने 35 साल के करियर में साजिद नाडियाडवाला ने हमेशा मजबूत कंटेंट और सब्जेक्ट को प्राथमिकता दी है। ‘चंदू चैंपियन’ के साथ उन्होंने कबीर खान के विजन और सब्जेक्ट मैटर पर पूरा भरोसा दिखाया है। कहना होगा की उन्होंने एक प्रोड्यूसर के तौर पर फिल्म को बड़े पैमाने पर दर्शकों के सामने पेश करके सभी को आकर्षित किया है।

साजिद नाडियाडवाला का ‘चंदू चैंपियन’ को प्रोड्यूस करने का फैसला लिया, उस तरह की फिल्में और कहानी बनाने में उनकी बहादुरी को दर्शाता है, जिन्हें दर्शक देखना पसंद करते हैं। साजिद नाडियाडवाला को इंडियन सिनेमा में एक बोल्ड प्रोड्यूसर के रूप में जाना जाता है और यह बात उन्हें सबसे अलग बनाती है। वह आगे की सोच रखने वाले प्रोड्यूसर हैं। भले ही वे ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए जाने जाते हैं,

लेकिन उसके साथ ही वह कभी भी एक्स्ट्रा ऑर्डिनरी सब्जेक्ट्स को बड़े पैमाने पर पेश करने से नहीं डरते। इस तरह से यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसे एंबिशियस प्रोजेक्ट्स पर काम किया है। साजिद नाडियाडवाला ने लगातार अलग अलग सब्जेक्ट्स पर काम किया है, जैसा कि ‘तमाशा’, ‘हाईवे’, ’83’, ‘सुपर 30’ और ‘फैंटम’ जैसी फिल्मों में देखा गया है। ऐसे में इस 14 जून, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार ‘चंदू चैंपियन’ के साथ, साजिद का शानदार विजन एक बार फिर इंडस्ट्री को हिला देने के लिए तैयार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें