Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टार्टअप्स के लिए सही माहौल मुहैया कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : PM Modi

May 22, 2024

स्टार्टअप्स के लिए सही माहौल मुहैया कराने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : PM Modi

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि सरकार स्टार्टअप्स को फलने-फूलने के लिए अनुकूल माहौल मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर पीएम मोदी ने कहा कि सरकार को देश के हर हिस्से, खासकर टियर -2 और 3 शहरों में युवाओं में भरी ऊर्जा पर गर्व है। प्रधानमंत्री ने कहा, कि ‘हमारी सरकार सक्रिय रूप से स्टार्टअप और धन सृजन को प्रोत्साहित करती है।‘

सोमवार को इनोवेटर्स और टेक्नोक्रेट्स ने कहा कि अटल इनोवेशन मिशन, स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी पहलों के चलते भारतीय अर्थव्यवस्था में बदलाव आया है। उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में ‘विशेष संपर्क अभियान’ कार्यक्रम में भाग लिया और केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजीव चंद्रशेखर के साथ बातचीत की हैं। पीएम मोदी ने जोमैटो के सीईओ दीपिंदर गोयल की सराहना करते हुए एक्स पर एक पोस्ट किया, ’आज के भारत में किसी का उपनाम कोई मायने नहीं रखता। जो मायने रखता है वह है कड़ी मेहनत। आपकी यात्रा वास्तव में प्रेरणादायक है। यह अनगिनत युवाओं को अपने उद्यमशीलता के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।’

पीएम मोदी ने अर्बन कंपनी के संस्थापक अभिराज भाल को भी प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ‘स्टार्टअप इंडिया’ पहल ने स्पष्ट रूप से नवाचार और विकास के लिए अनुकूल माहौल को बढ़ावा दिया है। डिक्सन टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन सुनील वच्छानी से पीएम मोदी ने कहा कि भारत के मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक्स उद्योग में बदलाव वास्तव में उल्लेखनीय है।

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘यह भारत की क्षमता और उसे साकार करने के लिए पिछले कुछ वर्षों में उठाए गए सक्रिय कदमों का प्रमाण है।‘ देश में यूनिकॉर्न की संख्या 2015 के चार से बढ़कर 2024 में 130 हो गई। आज देश में 1.25 लाख से अधिक स्टार्टअप हैं। पीएम मोदी ने मैप माई इंडिया के सीईओ रोहन वर्मा के काम की भी सराहना की और कहा कि सरकार महत्वपूर्ण अंतरिक्ष और भू-स्थानिक क्षेत्रों को बदलने के लिए हरसंभव प्रयास जारी रखेगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें