Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा संयुक्त अरब अमीरात

May 24, 2024

पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगा संयुक्त अरब अमीरात

अबू धाबी: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान में 10 अरब डॉलर के निवेश की घोषणा की है। यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान और पाकिस्तानी प्रधान मंत्री मुहम्मद शाहबाज शरीफ के बीच अबू धाबी में गुरुवार को गोलमेज सम्मेलन ‘इनोवेट टुगेदर: यूएई-पाकिस्तान टेक कोलैबोरेशन‘ के बाद जारी बयान में यह जानकारी दी गयी।

बैठक में दोनों नेताओं ने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति जतायी। इस मौके पर श्री शरीफ ने द्विपक्षीय सहयोग और संयुक्त उद्यमों की स्थापना के जरिए पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से बदलने के लिए अपनी सरकार का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार निर्यात बढ़ाने के लिए कृषि,

खनन और उद्योग सहित पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में सूचना प्रौद्योगिकी और कृत्रिम बुद्धिमत्ता को बढ़ावा देने पर पूरा ध्यान केंद्रित कर रही है। उन्होंने कहा कि देश की कुल आबादी का 60 फीसदी युवाओं की है और उन्हें सशक्त बनाने के लिए आईटी कौशल का विकास आवश्यक है। उन्होंने पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने के लिए यूएई और पाकिस्तानी कंपनियों के बीच सहयोग की सराहना की।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें