Last Updated: October 31, 2026

Dainik Savera Times Logo

25 हजार की रेंज में मिलेगा गजब का स्मार्टफोन,Realme GT 6T हुआ लॉन्च,मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

May 24, 2024

25 हजार की रेंज में मिलेगा गजब का स्मार्टफोन,Realme GT 6T  हुआ लॉन्च,मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

लखनऊ: देश के जाने माने स्मार्टफोन सेवा प्रदाता रियलमी ने जीटी सीरीज़ में रियलमी जीटी 6टी और एआईओटी सेगमेंट में रियलमी बड्स एयर 6 बाजार में पेश किया है। रियलमी जीटी 6टी दो साल के लंबे इंतजार के बाद आईकोनिक जीटी सीरीज़ की भारतीय बाजार में वापसी कर रहा है। लॉन्च के बारे में रियलमी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम रियलमी जीटी 6टी के लॉन्च की घोषणा करके बहुत रोमांचित हैं।

यह अपने सेगमेंट में टॉप परफॉर्मर है। इसके साथ हमने रियलमी बड्स एयर6 भी लॉन्च किया है। दो सालों के लंबे इंतजार के बाद हमारी फ्लैगशिप जीटी सीरीज़ रियलमी में हमारे लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। रियलमी जीटी सीरीज़ अपनी शुरुआत से ही लगातार टेक्नोलॉजिकल इनोवेशन की सीमाएं बढ़ा रही है और उद्योग में नए मानक स्थापित करती आ रही है। यह स्मार्टफोन भी ऐसा ही कुछ करने वाला है।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें