Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

वर्ष 2024 मजबूत सांस्कृतिक देश के निर्माण पर शिखर मंच आयोजित

May 24, 2024

वर्ष 2024 मजबूत सांस्कृतिक देश के निर्माण पर शिखर मंच आयोजित

वर्ष 2024 मजबूत सांस्कृतिक देश के निर्माण पर शिखर मंच 23 मई को दक्षिण चीन के क्वांगतोंग प्रांत के शनचन में आयोजित हुआ। सीपीसी केंद्रीय समित के प्रचार-प्रसार विभाग के प्रमुख ली शुलेई ने इसमें भाषण दिया।

मंच में उपस्थित लोगों ने कहा कि शी चिनफिंग की सांस्कृतिक विचारधारा नये युग में सांस्कृतिक निर्माण के अनुभव का सैद्धांतिक सारांश है, जो चीनी राष्ट्र का सांस्कृतिक आत्म-विश्वास दिखाता है।

मंच में उपस्थित लोगों का मानना है कि शी चिनफिंग की सांस्कृतिक विचारधारा का कार्यान्वयन करते हुए मजबूत सांस्कृतिक देश का निर्माण करने में सांस्कृतिक आत्म-विश्वास बढ़ाना होगा और ज्यादा श्रेष्ठ सांस्कृतिक उपलब्धियां बनायी जाएंगी। सांस्कृतिक नवाचार और सांस्कतिक समृद्धि बढ़ाने में सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और विकास करने के साथ डिजिटलीकरण बढ़ाया जाएगा। सभ्यताओं के बीच आवाजाही और आपसी सीख मजबूत करने से वैश्विक सांस्कृतिक पहल का कार्यान्वयन किया जाएगा और सांस्कृतिक सहमति बनायी जाएगी।

बताया जाता है कि वर्तमान शिखर मंच का विषय चीनी शैली का आधुनिकीकरण और नया सांस्कृतिक मिशन है।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें