Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

107 वर्ष के स्वतंत्रता सेनानी मोहन लाल आज करेंगे मतदान

May 25, 2024

107 वर्ष के स्वतंत्रता सेनानी मोहन लाल आज करेंगे मतदान

यमुनानगर: देश में लोकतंत्र का पर्व चल रहा है। आज देश में छठे चरण का चुनाव के लिये वोट डाले जाएगें। छठे चरण के चुनाव में हरियाणा की जनता अपने मत का प्रयोग करेगी। इसी कडी में जगाधरी के इंदिरा कॉलोनी निवासी शतक नायक 107 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मोहनलाल शेट्टी लोकतंत्र के पर्व में अपना मत का प्रयोग करेगें। वही मतदान को लेकर प्रशासन व पुलिस के पुख्ता इंतजाम है। आज पूरा भारत देश लोकतंत्र के महापर्व 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्येक भारतवासी में चाहे वह युवा हो, महिला हो, पुरुष हो या बुजुर्ग हो, भरपूर उत्साह नजर आ रहा है।

हरियाणा प्रदेश की अंबाला लोकसभा शहर जगाधरी इंदिरा कॉलोनी निवासी शतक नायक 107 वर्षीय स्वतंत्रता सेनानी मोहनलाल शेट्टी ने लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष1946 में भारत-पाकिस्तान बंटवारे के समय भारत पहुंचे। 1947 में शहर जगाधरी के स्वर्ण मोहल्ला में रिफ्यूजी मे आबंटित प्लांट पर कच्चे रूप से अपना मकान बनाकर अपने परिवार के साथ रहे और सबसे पहले मतदान उन्होंने 1951- 52 में पुराना एसडीएम ग्राउंड जगाधरी में किया, तब से लेकर आज तक जितने भी देश में चुनाव हुए उनमें अपनी भागीदारी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाते हुए आज तक मतदान करते आए हैं और अपने परिवार के लगभग 167 सदस्यों को भी हर चुनाव में जागरूक कर मतदान करने की अपील करते हैं। उन्होंने कहा कि परमात्मा की असीम कृपा ही समझी जाए कि वह दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के 18 लोकसभा चुनाव में अपना मतदान में करने जा रहा हूं और अपने परिवार की पांच वीडियो को भी अपने साथ मतदान करने ले जाऊंगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें