Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली समेत इन 3 राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट… जानें आज कैसा रहेगा मौसम

May 25, 2024

दिल्ली समेत इन 3 राज्यों में पड़ेगी भीषण गर्मी, कई राज्यों में लू का रेड अलर्ट… जानें आज कैसा रहेगा मौसम

सभी राज्यों में भीषण गर्मी का तापमान बढ़ा हुआ है ऐसे में लोगो का बाहर निकलना बहुत हो गया है। कल रात चली तेज आंधी ने मौसम में थोड़ा सुधार लाया जिससे सुबह ठंडी हवाए महसूस की गयी।

दिल्ली का मौसम

दिल्ली का मौसम इन दिनों गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में लू चलने की स्थिति बनी हुई। वही चिलमिलाती मौसम के बीच दिल्ली के सात सीटों पर भी आज वोटिंग हो रही है। ऐसे में अब देखना ये होगा कि इस चिलमिलाती गर्मी के बीच में वहां के कितने लोग अपने घरों से निकलते है। मौसम विभाग के अनुसार आज दिल्ली में लोग भीषण गर्मी परेशान रहेंगे।

इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक चलेगी लू

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू संभाग, हिमाचल प्रदेश और मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा। इसके साथ आज उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में अगले तीन दिनों तक लू चलने की संभावना है।

आज ज्यादातार राज्यों में लोगो को गर्मी का प्रकोप देखने को मिलेगा लोग को चिलमिलाती धूप ओर गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, राजस्थान, राजस्थान और हरियाणा में रेड अलर्ट के साथ भीषण गर्मी की चेतावनी जारी की है। बात करे बाकि राज्यों कि महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी की संभावना जताई है

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें