Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Lok Sabha Elections 2024 : लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए करें मतदान : CM Kejriwal

May 25, 2024

Lok Sabha Elections 2024 : लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए करें मतदान : CM Kejriwal

नई दिल्लीः दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से मतदान करने की अपील करते हुए शनिवार को कहा कि आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए होगा। केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सभी मतदाता भाइयों और बहनों से अपील करता हूँ कि वोट जरूर डालकर आएं। अपने परिवार, सगे-सम्बंधियों और मित्रों से भी वोट करने के लिए कहें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘लोकतंत्र के इस महापर्व में आपका एक-एक वोट तानाशाही सोच के खिलाफ भारत के लोकतंत्र और संविधान को मजबूत करने के लिए होगा। मतदान केंद्र पर जाइए और अपने वोट से बता दीजिए कि भारत में जनतंत्र है और जनतंत्र ही रहेगा। जय हिन्द।’’

इस बार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला ‘इंडिया’ समूह में शामिल आम आदमी पार्टी (आप)और कांग्रेस के साथ है। कांग्रेस ने तीन सीटों पर और ‘आप’ ने चार सीटों पर प्रत्याशी उतारे हैं। वर्ष 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने यहाँ की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने पिता, पत्नी और बच्चों के साथ आज वोट डाला। उन्हाेंने कहा कि मेरी माता जी की तबियत बहुत खराब है। वो नहीं जा पाईं। मैंने तानाशाही, बेरोजगारी और महंगाई के खिलाफ वोट डाला। आप भी वोट डालने जरूर जाएं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें