Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हिसार लोकसभा मतदान: EVM मशीन खराब होने से वोटिंग में आई रुकावट, गर्मी में मतदाता हुए परेशान

May 25, 2024

हिसार लोकसभा मतदान: EVM मशीन खराब होने से वोटिंग में आई रुकावट, गर्मी में मतदाता हुए परेशान

हरियाणा में भारी सुरक्षा व्यवस्था और CCTV कैमरों की निगरानी में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। CCTV कैमरों से हर छोटी से छोटी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। मतदान केंद्र की 200 मीटर की परिधि में अनावश्यक लोगों के इकट्ठ पर नजर रखी जा रही है। वोटिंग के चलते जिले में धारा 144 लागू कर दी गई है।

बढ़ते हुए तापमान को मद्देनजर रखते हुए पोलिंग स्टेशनों पर ठंडे पानी, ओआरएस घोल और एंबुलेंस के भी प्रबंध किए गए हैं। हरियाणा राज्य परिवहन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि बस सेवाएं सुचारू रूप से चलती रहे। जिससे पोलिंग पार्टियों में शामिल कर्मचारियों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

नारनौंद बूथ नंबर 104 पर खराब हुई मशीन

हिसार के नारनौंद स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बूथ क्रमांक 104 पर ईवीएम0 मशीन के खराब हो जाने के कारण करीब 1 घंटे तक वोटिंग रुकी रही।जिस कारण मतदाताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।

हिसार के आदमपुर मतदान केंद्र पर कुलदीप विश्नोई ने अपने परिवार सहित आकर मतदान किया। तो वहीं हिसार के बाल भवन के पिंक बूथ पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ कमल गुप्ता मतदान करने पहुंचे। पिंक बूथ पर मतदाताओं का तिलक से स्वागत किया गया। पिंक बूथ पर महिलाएं की अधिक भीड़ देखने को मिली।इसके अलावा कुलदीप विश्नोई लोगों से मतदान की अपील करते हुए नजर आए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री वोट डालने से पहले अंगुली पर निशान लगवाते हुए

वोटिंग को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन द्वारा कई कदम उठाए गए है। जिससे चुनाव निष्पक्ष रूप से संपन्न हो। चुनाव के दौरान वेब कास्टिंग कैमरों का प्रयोग भी इसलिए है ताकि प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा सके और किसी भी प्रकार की रुकावट ना आए।सुरक्षा को लेकर सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्देश दिए गए है।मतदान केंद्र में मोबाइल और किसी भी प्रकार का इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले जाने पर पाबंदी लगाई गई है। 28 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हिसार लोकसभा क्षेत्र के 17लाख 87हजार 722 मतदाता करेंगे।

फरीदाबाद में गर्मी से जानता बेहाल, कुछ बूथ पर नहीं पंखे और पानी का इंतजाम

हरियाणा के फरीदाबाद संसदीय क्षेत्र में पलवल और फरीदाबाद 2 जिले शामिल हैं।दोनो ही जिलों में 9 विधान सभाएं है। दोनों ही जिलों को मिलाकर कुल 2274 पोलिंग बूथ बनाए गए है। इनमें 153 क्रिटिकल पोलिंग बूथ भी शामिल है।

जहां पर सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पैरा मिलिट्री की 2 कम्पनियां तैनात की गई हैं। इन पोलिंग बूथ पर आज शनिवार की सुबह से ही मतदान शुरू हो गया है। प्रत्येक बूथ पर दो दो यूनिट बैलेट लगाई गई है।

एक पोलिंग बूथ पर मतदान करने जाता बुजुर्ग

फरीदाबाद लोकसभा सीट पर प्रमुख पार्टी भाजपा के कृष्णलाल गुर्जर, कांग्रेस के चौधरी महेंद्रप्रताप, जेजेपी के नलिन हुड्डा, आईएनएलडी के सुनील तेवतिया और बीएसपी से किशन ठाकुर चुनाव लड़ रहे है। इस सीट से कुल 24 प्रत्याशी के भाग्य का फैसला आज यहां के 24.30 लाख से अधिक वोटर करने वाले हैं।

छठे चरण के चुनाव में कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा बल्लभगढ़ में परिवार सहित वोट डालते नजर आए तो वहीं कांग्रेस उम्मीदवार महेंद्र प्रताप सिंह भी अपनी पत्नी सहित वोट डालते हुए नजर आए। साथ ही मीडिया से बात करते हुए कहा कि वोटिंग प्रक्रिया काफी धीमे है। मतदाता पूर्ण रूप से प्रशासन का समर्थन कर रहे है।

फरीदाबाद लोकसभा सीट के लिए पल्ला पल्ला थाने के पास पोलिंग बूथ बनाया गया है। जहां मशीन धीमी गति से काम कर रही है। जिस कारण से जानता को गर्मी में लाइन में लगा कर परेशान होना पड़ रहा है। साथ ही इस पोलिंगबूथ पर पीने के लिए पानी और पंखे आदि के इंतजाम भी नहीं किए गए है। धीमी गति के कारण लंबी लाइन में लग जनता के हाल बेहाल हो रहे है।

पोलिंग बूथ पर बुजुर्ग माताओं के लिए व्हील चेयर का इंतजाम किया गया है। जिससे उन्हें आने में आसानी हो।वॉलंटियर बुजुर्गों की चलने में सहायता कर मतदान करने में सहायक बन रहे है। साथ ही जनता में लोकतंत्र पर्व को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। जनता बढ़ चढ़ कर इस पर्व में सहयोग कर रही है।

जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया की वोटिंग 7 बजे से शुरू हो गई थी। और शाम के 6 बजे तक वोटिंग निरंतर चलती रहेगी। शाम 6 बजे के बाद पोलिंग बूथ पर एंट्री को बंद कर दिया जाएगा। लेकिन इस समय तक लाइन में खड़े हुए प्रत्येक वोटर को वोट देने दिया जायेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें