Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

एक बार फिर नज़र आएगी Ajay Devgan और R Madhavan की जोड़ी, 6 साल बाद बनेगा ‘De De Pyaar De’ का सीक्वल

May 25, 2024

एक बार फिर नज़र आएगी Ajay Devgan और R Madhavan की जोड़ी, 6 साल बाद बनेगा ‘De De Pyaar De’ का सीक्वल

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और आर माधवन की जोड़ी फिल्म दे दे प्यार दे के सीक्वल में नजर आ सकती है। इस वर्ष प्रदर्शित फिल्म शैतान में अजय देवगन लीड रोल में थे ,वहीं आर माधवन ने शैतान का रोल प्ले किया था। दोनों के बीच हुई जंग को फैन्स ने बहुत पसंद किया। इस बीच अब बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमे फैंस को एक बार फिर अजय देवगन और आर माधवन की जोड़ी देखने को मिलेगी। आपको बता दे कि अजय देवगन की फिल्म दे दे प्यार दे का सीक्वल आ रहा है।

इस फिल्म में वह रकुल प्रीत संग एक बार फिर से अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को आगे बढ़ाते नजर आएंगे। इस फिल्म में जहां एक तरफ अजय देवगन का लीड रोल होगा वहीं अब फिल्म में आर माधवन की भी एंट्री हो रही है। उनका किरदार अहम होने वाला है। बता दें कि 2019 में आई दे दे प्यार से बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। इस मूवी में अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत जैसे कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। अब छह साल बाद इसका सीक्वल बन रहा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें