Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

जींद में जनता ने बढ़ चढ़कर लिया लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा, शांतिपूर्ण रहा मतदान

May 25, 2024

जींद में जनता ने बढ़ चढ़कर लिया लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा, शांतिपूर्ण रहा मतदान

जींद: लोकतंत्र का प्रयोग सुबह 7:00 से शुरू हुआ। जिसमें जनता ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सरकार और प्रशासन के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। महिलाओं ने भी मतदान में बढ़-चढ़कर भाग लिया। भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री डॉ राज सैनी ने अपने पूरे परिवार सहित मतदान किया और जिले की जनता से भी मतदान की अपील की।

नगर परिषद चेयरपर्सन डॉक्टर अनुराधा सैनी ने भी मतदान किया।जींद के विधायक डॉ कृष्ण लाल मिड्ढा ने कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। डॉ राज सैनी ने कहा कि तीसरी बार नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। डॉ राजेश भोला ने अपनी पत्नी सीमा भोला के साथ मतदान केंद्र पर मतदान करते हुए नजर आए। डॉ भोला ने कहा कि यह लोकतंत्र का पर्व है इसको बड़ी निष्पक्षता के साथ मनाना चाहिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें