Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम: वोट देकर घर पहुंचे बादशाहपुर विधायक का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत, अस्पताल में ली अंतिम सांस

May 25, 2024

गुरुग्राम: वोट देकर घर पहुंचे बादशाहपुर विधायक का निधन, हार्ट अटैक से हुई मौत, अस्पताल में ली अंतिम सांस

गुरुग्राम: लोकसभा चुनाव में अपनी भागीदारी निभाकर घर पहुंचे बादशाहपुर विधायक राकेश दौलताबाद की कार्डिक अरेस्ट से मौत हो गई। वोट देने के बाद जब वह सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस पहुंचे तो उन्हें सीने में दर्द की शिकायत होने लगी जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर निजी अस्पताल पहुंचे जहां इलाज के दौरान दोपहर करीब पौने एक बजे डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना जैसे ही समर्थकों को मिली तो वह अस्पताल पहुंच गए जहां उनके समर्थकों का जमावड़ा लगा हुआ है। शोक की लहर दौड़ पड़ी है। परिजनों की मानें तो उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा है कि विधायक अब उनके बीच नहीं रहे हैं। फिलहाल परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अस्पताल में भी समर्थकों का तांता लगा हुआ है। हर कोई उनके अंतिम दर्शनों के लिए उमड़ने के साथ ही परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें