Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

मीठा खाने के है शौकीन…तो घर पर जरूर बनायें बाजार जैसी सॉफ्ट ‘Brownie’,जाने Recipe

May 25, 2024

मीठा खाने के है शौकीन…तो घर पर जरूर बनायें बाजार जैसी सॉफ्ट ‘Brownie’,जाने Recipe

सामग्री:
1 कप मैदा
1 टी स्पून बेकिंग पाउडर
आधा टी स्पून बेकिंग सोडा
100 ग्राम मक्खन
1 कटोरी चीनी
1 कटोरी कंडेंस्ड मिल्क
150 ग्राम चॉकलेट
1/4 कप छाछ

बनाने का तरीका:

-ब्राउनी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में 1 कप मैदा, 1 टी स्पून बेकिंग पाउडर, आधा टी स्पून बेकिंग सोडा डाल दें। इन तीनों को अच्छे से मिक्स करके साइड मे रख देंगे।

-दूसरे बाउल में मक्खन डालेंगे। याद रहे आपको फ्रिज का जमा हुआ मक्खन नहीं लेना है। मक्खन को पहले रूम टेंपरेचर पर सेट कर लें। फिर इसे एक बाउल में डालकर चलाएं ऊपर से चीनी मिला दें और मिक्स होने तक अच्छे से फेंटते रहें।

-जब चीनी और मक्खन अच्छे से मिक्स हो जाए तो इसमें 1 कटोरी कंडेस्ट मिल्क मिलाकर अच्छे से ब्लैंड कर दें।

-इस मिश्रण में मट्ठायानीकि छाछ मिला दें। इसके बाद 150 ग्राम चॉकलेट को मेल्ट करके इस मिश्रण में मिला दे।

-चॉकलेट मेल्ट होने के बाद इसे अच्छे से मिक्स कर दें ताकि इसमें एक भी गांठ ना पड़ें।

-अब बटर का मिश्रण जो हमने पहले तैयार किया था उसकी 3 चम्मच फेंटी हुई चॉकलेट कोबाउल में डालकर चला देंगे। जब इसको अच्छी तरह से मिक्स कर ले। अब चॉकलेट के इस पूरे मिश्रण को बटर के बैटर में मिला दें।

-अब चॉकलेट और बटर को आपको बहुत अच्छे से मिक्स करना है ताकि इसमें एक भी गांठ ना पड़े। आप इसमें वनीला का फ्लेवर भी डाल सकते हैं।

-इसके बाद हमने मैदा और बेकिंग पाउडर का जो सूखा बैटर तैयार किया था उसे चॉकलेट के बैटर में डाल देंगे और लगातार फेटेंगे।

-अबहम ब्राउनी को बेक करेंगे।

-ओवन के बर्तन में बैटर को डालकर फैला लें। इसके बाद ऊपर से अखरोट को छोट-छोटा काटकर गार्निश कर दें औरओवन में 180डिग्री सेंटीग्रेट पर बेक करें,फिर प्लेट में निकालकर सर्व करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें