Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sensex की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, Reliance को हुआ फायदा

May 26, 2024

Sensex की शीर्ष 10 में से 9 कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.85 लाख करोड़ रुपये बढ़ा, Reliance को हुआ फायदा

 

नई दिल्ली : सेंसेक्स की शीर्ष 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से नौ के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में पिछले सप्ताह सामूहिक रूप से 1,85,320.49 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। सबसे अधिक लाभ रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक को हुआ। पिछले सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,404.45 अंक या 1.89 प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स शुक्रवार को 75,636.50 अंक के दिन में अपने कारोबार के सर्वकालिक उच्चस्तर तक गया। समीक्षाधीन सप्ताह में सिर्फ आईटीसी के बाजार मूल्यांकन में गिरावट आई। सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 61,398.65 करोड़ रुपये बढक़र 20,02,509.35 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

एचडीएफसी बैंक ने सप्ताह के दौरान 38,966.07 करोड़ रुपये जोड़े और इसका बाजार मूल्यांकन 11,53,129.36 करोड़ रुपये हो गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत 35,135.36 करोड़ रुपये बढक़र 6,51,348.26 करोड़ रुपये हो गई। भारती एयरटेल का बाजार पूंजीकरण 22,921.42 करोड़ रुपये बढक़र 7,87,838.71 करोड़ रुपये पर और हिंदुस्तान यूनिलीवर का 9,985.76 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 5,56,829.63 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस की बाजार हैसियत 8,821.99 करोड़ रुपये बढक़र 6,08,198.38 करोड़ रुपये रही। भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) का मूल्यांकन 6,916.57 करोड़ रुपये बढक़र 7,39,493.34 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आईसीआईसीआई बैंक ने सप्ताह के दौरान 903.31 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 7,95,307.82 करोड़ रुपये हो गया। टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज (टीसीएस) का मूल्यांकन 271.36 करोड़ रुपये बढक़र 13,93,235.05 करोड़ रुपये हो गया। इस रुख के उलट आईटीसी का बाजार मूल्यांकन 436.97 करोड़ रुपये घटकर 5,44,458.70 करोड़ रुपये रह गया। शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, भारती एयरटेल, एसबीआई, एलआईसी, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और आईटीसी का स्थान रहा।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें