Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 27 मई 2024: मिथुन राशि वालो के होंगे पुरे काम, जानिए अपना आज का राशिफल

May 27, 2024

आज का राशिफल 27 मई 2024: मिथुन राशि वालो के होंगे पुरे काम, जानिए अपना आज का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 27 May 2024: दैनिक राशिफल 27 मई 2024 संकेत कर रहा है कि सोमवार को मेष, वृषभ समेत 5 राशियों के लोगों को आर्थिक लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

मेष राशि
आज का राशिफल मेष राशि के अनुसार 27 मई को आलस्य त्यागें और काम के प्रति सजग रहें। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। लाभदायक समाचार मिलेंगे। व्यापारिक कार्य के विस्तार की योजना बनेगी। आवास संबंधी समस्या का समाधान सोमवार को संभव है।

वृषभ राशि
सोमवार को वृषभ राशि वाले बोलें कम और काम ज्यादा करें। लंबे समय से चली आ रही चिंता 27 मई को समाप्त हो सकती है। स्थायी संपत्ति का लाभ होगा। व्यापार के कार्य से बाहर जाना पड़ सकता है। जीवनसाथी से संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के काम कम समय में पूरे होंगे। आज भोग-विलास में रूचि बढ़ेगी। सामाजिक और राजकीय ख्याति में अभिवृद्धि होगी। अधूरे काम समय पर सफलता से होने पर उत्साह में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
सोमवार को अनजाने में हुई गलती से पछतावा होगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। आज व्यापार अच्छा रहेगा। मांगलिक कार्यों में मित्रों की मदद मिलेगी। वाणी पर संयम आवश्यक है।

सिंह राशि
सिंह राशि वालों के क्रियाकलापों से समाज में कामों को सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक मनोबल बढ़ेगा। आज भागदौड़ अधिक रहेगी, सोमवार को अधिक परिश्रम के बाद सफलता मिलेगी।

कन्या राशि
छोटी-छोटी बातों पर क्रोध न करें, पारिवारिक सुख, संतोष बढ़ेगा। आज उपहार मिलने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ बढ़ेगा। खर्चों में कमी करें, संतान से कष्ट रहेगा।

तुला राशि
दिन की शुरुआत अधिक परिश्रम से होगी। आपकी मेहनत से आपका सामाजिक क्षेत्र बढ़ेगा। व्यवसाय में लाभदायक सौदे होंगे। विपरीत परिस्थितियों का सफलता से सामना कर सकेंगे।

वृश्चिक राशि
आज जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। अचानक यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक निवेश के अच्छे फल मिलेंगे। आमदनी में वृद्धि होगी। नौकरी में बदलाव हो सकता है।

धनु राशि
लंबे समय से अटके आवास संबंधित मामले आज पूरे होंगे। प्रसिद्धि और सम्मान में वृद्धि होगी। संतान के विवाह संबंध की समस्या रह सकती है। अपने बल पर आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे।

मकर राशि
मानसिक चिंता बढ़ेगी। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें, समझदारी से कार्य करें। आर्थिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें।

कुंभ राशि
अपने कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण और उत्साह रखने के कारण आप की कीर्ति बढ़ेगी। नौकरी में अधीनस्थों का सहयोग मिलेगा। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिल सकते हैं। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

मीन राशि
आपकी कार्यकुशलता से लोग प्रभावित होंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापार विस्तार के लिए धन एकत्रित करने में लगे रहेंगे। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।

ये भी पढ़ें: तमिलनाडु के CM विजय ने 134.83 करोड़ रुपये की ‘Kuruvai Special Package Scheme 2026’ की घोषणा की

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें