Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Shahrukh Khan की जगह किसी और ने शूट किया था सुपरहिट गाना ‘बाजीगर’,31 साल बाद खुला राज

May 27, 2024

Shahrukh Khan की जगह किसी और ने शूट किया था सुपरहिट गाना ‘बाजीगर’,31 साल बाद खुला राज

मुंबई: बाजीगर शाहरु ख खान के करियर की सबसे अहम फिल्मों में से एक रही है। इस फिल्म में उन्होंने खतरनार और नेगेटिव रोल को खुशी-खुशी निभाया, जिसके लिए बड़े-बड़े एक्टर्स ने इन्कार कर दिया था। इस फिल्म के कई खास सीन में से एक सीन है फिल्म के टाइटल सॉन्ग के साथ घोड़े पर राइडिंग करते ब्लैक हैट और मास्क में शाहरुख का सीन।

हालिया इंटरव्यू में अब्बू मस्तान ने ये साफ किया है कि इस सीन को शाहरु ख की जगह किसने शूट किया था। बाजीगर में अगर शाहरुख घोड़े से नीचे गिर जाते तो शाहरुख खान के फैंस को ये अच्छी तरह से पता है कि उन्हें हॉर्स राइडिंग से काफी डर लगता है और इस बारे में वह कई बार खुलकर बता भी चुके हैं।

रेडियो नशा पर फिल्म निर्माता जोड़ी भाइयों से फैन ने ये सवाल पूछा क्या होकिता अगर शाहरु ख घोड़े से नीचे गिर जाते तो इसपर डायरेक्टर्स जोड़ी ने बताया कि फिल्म के इस सीन में उन्होंने बॉडी डबल का इस्तेमाल किया था। उन्होंने बताया कि इस सीन को किसी और ने नहीं बल्कि उस घोड़े के मालिक के साथ ही फिल्माया गया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें