Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर पहुंचा

May 27, 2024

रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर पहुंचा

 

मुंबई: घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.06 पर पहुंच गया। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख से रुपये को समर्थन मिला, हालांकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने उसकी तेजी को सीमित किया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.08 प्रति डॉलर पर खुला।

शुरुआती सौदों के बाद 83.06 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव के मुकाबले चार पैसे की बढ़त दर्शाता है। रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.10 पर बंद हुआ था। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.70 पर रहा। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वहीं बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.28 अंक चढक़र 75,679.67 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.1 अंक की बढ़त के साथ 23,043.20 अंक के नए उच्च स्तर पर पहुंचा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 944.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें