Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, जानें शेयर बाजार का हाल

May 27, 2024

शुरुआती कारोबार में Sensex और Nifty सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा, जानें शेयर बाजार का हाल

 

मुंबई: वैश्विक बाजारों में तेजी और निवेशकों की आशावादी भावनाओं के बीच सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में अपने नए सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 269.28 अंक चढक़र 75,679.67 अंक के सर्वकालिक शिखर पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 86.1 अंक की बढ़त के साथ 23,043.20 अंक के नए उच्च स्तर पर पहुंचा।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से टाटा स्टील, भारती एयरटेल, जेएसडब्ल्यू स्टील, कोटक महिंद्रा बैंक, सन फार्मा, एक्सिस बैंक और एचडीएफसी बैंक के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। विप्रो, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और एशियन पेंट्स के शेयरों में गिरावट आई। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग, जापान का निक्की और चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे।वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82.29 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 944.83 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें