Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

नूंह: भीषण गर्मी के बीच Punhana शहर में लगते Traffic Jam से आम जनता परेशान

May 27, 2024

नूंह: भीषण गर्मी के बीच Punhana शहर में लगते Traffic Jam से आम जनता परेशान

नूंह: हरियाणा के मेवात जिले में दिन ब दिन पारा बढ़ता जा रहा है,जिसके कारण भीषण गर्मी पड़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में इजाफा हो रहा है।सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 46 डिग्री और न्यूनतम तापमान 32 डिग्री रहा। भीषण चिलचिलाती गर्मी के कारण आम लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

भीषण गर्मी के बीच जिले के पुनहाना शहर में जाम की समस्या भी विकराल रूप लेती जा रही है। शहर में रोड के सहारे अतिक्रमण और बेतरतीब चलती ऑटो, वाहन के कारण मुख्य बाजार के नगीना होडल रोड पर लगते जाम से आमजन परेशान हैं। सोमवार की धूप में नगीना पुनहाना मार्ग पर शहर पुनहाना में भीषण जाम लग गया घंटों तक भीषण गर्मी में लोग जाम में फसे रहे।

जाम में फसे राहगीरों ने बताया की घंटों से जाम में फसे हैं लेकिन प्रशासन की तरफ़ से कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं जिससे लोगों की परेशानी और जायदा बढ़ी हुई है । लोगों का कहना है कि सरकार ने पुनहाना शहर में बाइपास मंजूर किया था लेकिन बाद में बाइपास को रद्द कर दिया। अगर पुनहाना शहर में बाइपास बन जाय तो लोगों को परेशानी नहीं होगी। जाम में गर्मी के कारण बाजार से निकलने वाले आमजन परेशान हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें