Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

Dhadak 2 Release: Siddharth Chaturvedi और Trupti Dimri की फिल्म ‘धड़क 2’ की पहली झलक हुई रिलीज

May 28, 2024

Dhadak 2 Release: Siddharth Chaturvedi और Trupti Dimri की फिल्म ‘धड़क 2’ की पहली झलक हुई रिलीज

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ चतुर्वेदी और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी की आने वाली फिल्म ‘धड़क 2’ की पहली झलक रिलीज हो गई है। बॉलीवुड फिल्मकार करण जौहर छह साल बाद ‘धड़क’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं। फिल्म धड़क 2 में सिद्धांत चतुर्वेदी और तृप्ति डिमरी लीड रोल निभा रही हैं। फिल्म की अनाउंसमेंट के साथ रिलीज डेट भी आउट कर दी गई है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन की तरफ से ‘धड़क 2’ के फर्स्ट 2 की पहली झलक शेयर की गई है।

मोशन पोस्टर में तृप्ति और सिद्धांत एक-दूसरे के प्यार में डूबे हुए दिख रहे हैं और एक ऐसी कहानी की झलक दिखा रहे हैं, जिससे लगभग हर कपल गुजरता है। फिल्म में तृप्ति का कैरेक्टर नेम दिविशा और सिद्धांत का नाम नीलेश है। मोशन पोस्टर में लिखा हुआ है, एक था राजा, एक थी रानी, जात अलग थी, खत्म कहानी। बैकग्राउंड में सिद्धांत कह रहे हैं, जो सपना तुम देख रही हो ना विदिशा, उसमें मेरे लिए कोई जगह नहीं है।

इसके बाद तृप्ति कहती हैं, तो फिर यह भी बता दो नीलेश, फीलिंग्स का क्या करूं मैं। पोस्टर को एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, कैसे मिलेंगे- आग और पानी?” सिद्धांत और तृप्ति स्टारर फिल्म धड़क 2 का निर्देशन शाजिया इकबाल कर रही हैं। फिल्म धड़क 2, 22 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें