Last Updated: September 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

इजरायल के साथ युद्धविराम को लेकर बातचीत नहीं होगी: हमास

May 28, 2024

इजरायल के साथ युद्धविराम को लेकर बातचीत नहीं होगी: हमास

गाजा: हमास ने कहा है कि रविवार की रात दक्षिणी गाजा शहर राफा पर इजरायल के हमले के बाद वह गाजा पट्टी में युद्धविराम या कैदी विनिमय समझौते के लिए किसी भी बातचीत में भाग नहीं लेगा। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक हमास ने यह निर्णय इजरायली सेना द्वारा राफा के उत्तर-पश्चिम में विस्थापित नागरिकों के टेंटों को निशाना बनाने के जवाब में लिया है , जिसमें 10 से अधिक लोग मारे गए और घायल हो गए।

सूत्रों ने यह भी कहा कि हमास को बातचीत फिर से शुरू करने के संबंध में मिस्र या कतर में मध्यस्थों से कोई आधिकारिक अधिसूचना नहीं मिली है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक राफा शहर के पास विस्थापित लोगों के तंबुओं पर इजरायली हवाई हमलों में बच्चों और महिलाओं सहित कम से कम 45 फिलिस्तीनी मारे गए हैं।

हमास के वरिष्ठ अधिकारी ओसामा हमदान ने सोमवार को बेरूत में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मध्यस्थों को प्रस्तुत की गई हमारी शर्तों को छोड़कर इजरायल को कभी उसके नागरिक वापिस नहीं मिलेंगे। स्थायी युद्धविराम सहित किसी समझौते पर पहुंचने के लिए हमास की शर्तें पहले जैसी ही रहेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें