Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bangladesh में बरपा चक्रवाती तूफान रेमल का कहर,पांच और लोगों की हुई मौत

May 29, 2024

Bangladesh में बरपा चक्रवाती तूफान रेमल का कहर,पांच और लोगों की हुई मौत

ढाका: बंगलादेश की राजधानी ढाका में सोमवार रात चक्रवाती तूफान रेमल के कारण अलग-अलग इलाकों में तेज हवाओं के साथ पेड़ उखड़ने और बिजली के खंभे गिरने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गयी। ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल के पुलिस चौकी प्रभारी बच्चू मिया ने मंगलवार को मौतों की पुष्टि की। ढाका में रविवार रात को आए चक्रवाती तूफान रेमल का प्रभाव आज सुबह तक देखा गया और राजधानी में बारिश और तेज हवाएं चल रहीं है।

राजधानी ढाका से लगभग 259 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में, खगराचारी जिले में चक्रवाती तूफान के कारण उखड़े हुए पेड़ों को हटाते समय आज तड़के एक अग्निशमन कर्मी की बिजली के तारों की चपेट में आने से मौत हो गयी। उल्लेखनीय है कि बंगलादेश का तटीय क्षेत्र तूफान की तेज़ हवाओं से प्रभावित हुआ है। चक्रवाती तूफान से पेड़ और घरों और इमारतों की छतें उड़ गईं और बड़े पैमाने पर बिजली और पानी की आपूर्ति बाधित हुई है।

कथित तौर पर देश के दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में चक्रवाती तूफान से बाढ़ सुरक्षा तटबंध क्षतिग्रस्त हो गए हैं। देश के आपदा प्रबंधन और राहत राज्य मंत्री मोहम्मद मोहिबुर रहमान ने सोमवार को कहा कि चक्रवाती तूफान रेमल के बंगलादेश के समुद्र तट से टकराने और बाद में इसके कमजोर पड़ने के दौरान कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें