Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

चुनाव परिणाम से पहले शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानें Sensex और Nifty का हाल

May 29, 2024

चुनाव परिणाम से पहले शेयर बाजारों में शुरुआती कारोबार में आई गिरावट, जानें Sensex और Nifty का हाल

 

मुंबई: लोकसभा चुनाव के परिणाम से पहले सतर्क रुख अपना रहे निवेशकों की मुनाफावसूली के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में घरेलू सूचकांकों में गिरावट दर्ज की गई। लगातार चौथ सत्र में बाजार में गिरावट आई। लोकसभा चुनाव के परिणाम चार जून को आएंगे। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स 416.1 अंक गिरकर 75,000 अंक से नीचे 74,754.35 अंक पर आ गया।

एनएसई निफ्टी 125.9 अंक फिसलकर 22,762.25 अंक पर रहा। सेंसेक्स में सूचीबद्ध कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी बैंक, टेक मंिहद्रा, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों को सबसे अधिक नुकसान हुआ। भारती एयरटेल, टाटा स्टील, पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाभ में रहे। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग और जापान का निक्की नुकसान में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट फायदे में रहा।

अमेरिकी बाजार मंगलवार को मिलेजुले रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत की बढ़त के साथ 84.40 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 65.57 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: भारत में मार्च के दौरान यात्री वाहन बिक्री में 16% की बढ़त

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें