Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

BJP प्रत्याशी Karan Bhushan Singh के काफिले में हुआ बड़ा हादसा, 2 बच्चों की हुई मौत, 2 घायल

May 29, 2024

BJP प्रत्याशी Karan Bhushan Singh के काफिले में हुआ बड़ा हादसा, 2 बच्चों की हुई मौत, 2 घायल

गोंडा : गोंडा के करनैलगंज में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे और कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी करण भूषण सिंह के काफिले में शामिल अनियंत्रित पुलिस स्कॉर्ट की गाड़ी ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी, जिसमें बाइक सवार 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। भाजपा नेता करण भूषण सिंह बृज भूषण सिंह के बेटे हैं। करण भूषण सिंह कैसरगंज सीट से भाजपा के प्रत्याशी हैं।

जानकारी के मुताबिक, कैसरगंज से भाजपा प्रत्याशी और भाजपा सांसद बृज भूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह अपने वाहनों के काफिले के साथ हुजूरपुर जा रहे थे। हुजूरपुर जाते समय उनके काफिले से पुलिस एस्कॉर्ट फॉर्च्यूनर कार टकरा गई।

बहराइच हुजूरपुर मार्ग पर छतईपुरवा के पास ओवरटेक करने के प्रयास में कार ने मोटरसाइकिल सवार दो युवकों 21 वर्षीय रेहान और 20 वर्षीय शहजाद खान को कुचल दिया। हादसे की खबर पूरे शहर में आग की तरह फैल गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए।

लखीमपुरी खीरी मामला

इस पूरे हादसे ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुए ऐसे ही हादसे की याद दिला दी, जिसमें भाजपा नेता अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा पर गंभीर आरोप लगे थे। उस हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई थी। एफआईआर के मुताबिक, आशीष मिश्रा द्वारा चलाए जा रहे वाहन ने कथित तौर पर चार पीड़ितों को कुचल दिया था। हादसे की खबर पूरे शहर में जंगल की आग की तरह फैल गई। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। पुलिस को सूचना दे दी गई है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें