Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बिहार में भीषण गर्मी के कारण 80 से अधिक छात्र बीमार

May 29, 2024

बिहार में भीषण गर्मी के कारण 80 से अधिक छात्र बीमार

पटना। बिहार में भीषण गर्मी की चपेट में आकर 80 से अधिक छात्र-छात्रओं के बीमार पड़ने के कारण स्कूलों की टाइमिंग को लेकर सरकार की आलोचना शुरू हो गई है। झुलसा देने वाली गर्मी की वजह से बिहार के बेगूसराय, शेखपुरा, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई और कटिहार में 80 से अधिक छात्र-छात्रएं बीमार हो गई है। बीमार छात्र-छात्रओं का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिन जिलों में बच्चे बीमार पड़े हैं वहां का तापमान 40 डिग्री से भी ज्यादा रिकॉर्ड किया गया है। गर्मी ने पिछले 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।


मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बेगूसराय और शेखपुरा में आज का न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस रहा। इसी तरह सीवान, बांका, मुंगेर, जमुई और भागलपुर का न्यूनतम 30 और अधिकतम 42 तथा कटिहार में न्यूनतम 30 और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा। बिहार में बुधवार को सबसे गर्म जिला बक्सर, भोजपुर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद और अरवल रहा। इन ज़लिों का न्यूनतम तापमान 30 और अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें