Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों का तबादला

May 29, 2024

दिल्ली उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों का तबादला

नई दिल्ली। दिल्ली उच्च न्यायालय के दो न्यायाधीशों का तबादला बुधवार को क्रमश: मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय कर दिया गया। केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्रलय के न्याय विभाग ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर बताया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुमरू ने देश के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ की सलाह पर दिल्ली उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव सचदेवा को मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय और न्यायमूर्ति वी कामेश्वर राव को कर्नाटक उच्च न्यायालय में स्थानांतरण की मंजूरी दी। केंद्र सरकार ने इस आधार पर दोनों न्यायाधीशों का तबादला किया।


न्यायमूर्ति सचदेवा ने तीन मार्च 2024 को जारी एक पत्र के माध्यम से किसी भी उच्च न्यायालय में स्थानांतरित किए जाने की इच्छा व्यक्त की थी। इसी प्रकार चार मार्च के एक पत्र के माध्यम से न्यायमूर्ति राव ने किसी अन्य उच्च न्यायालय में तबादले का अनुरोध किया था। दोनों न्यायाधीशों ने किसी भी उच्च न्यायालय में अपने तबादले की इच्छा व्यक्त की थी।


उच्चतम न्यायालय की कालेजियम ने दोनों न्यायाधीशों के पत्रों के मद्देनजर 13 मार्च को विचार किया और उन्हें क्रमश: मध्य प्रदेश और कर्नाटक उच्च न्यायालय स्थानांतरित करने की सिफारिश की थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें