Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

आज का राशिफल 30 मई 2024: इन राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, जानिए बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन

May 30, 2024

आज का राशिफल 30 मई 2024: इन राशि के जातकों को नौकरी में मिल सकती है तरक्की, जानिए बाकी राशियों का कैसा रहेगा दिन

दैनिक राशिफल गुरुवार का संकेत है कि 30 मई 2024 को मेष, वृषभ राशि के लोगों को नौकरी और व्यापार में तरक्की मिल सकती है, जबकि कर्क, कन्या समेत कई राशि के लोगों को धन लाभ होगा। पं चंदन श्याम नारायण व्यास से आज का राशिफल में बाकी लोग भी जानें अपना भविष्य

मेष राशि
आपका राशि है मेष है तो गुरुवार को आप कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

वृषभ राशि
दूसरों की उन्नति से ईर्ष्या होगी, वृषभ राशि वालों को अपनी सोच बदलने की जरूरत है। नौकरी में आशा अनुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान ओ शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

मिथुन राशि
जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा मिलेगी। कार्यक्षेत्र के विस्तार के प्रयास सफल होंगे।

कर्क राशि
आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। पारिवारिक समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिलेगी। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है। कारोबार में अचानक लाभ मिलने के योग बनेंगे।

सिंह राशि
आज नए अनुबंध हो सकते हैं, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी।

कन्या राशि
आप की तरक्की से आप के ही लोगों को परेशानी होगी। उदर संबंधी विकार हो सकते हैं, सतर्क रहें खानपान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्त्रोत बढ़ेंगे। रूका धन मिलने के योग हैं।

तुला राशि
नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनीतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। आप की व्यवहारकुशलता का लाभ मिलेगा। व्यसन न करें अन्यथा अपमानित होना तय है।

वृश्चिक राशि
समय की उपयोगिता को समझें। संतान के करियर में आ रही अड़चनें दूर होंगी। जोखिम लेने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।

धनु राशि
किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। अपने बुद्धि विवेक से काम करें, माता- पिता की सेवा से विमुख न हों, इस अवसर का लाभ लें।

मकर राशि
आज का दिन आप के लिए बेहत खास होगा। दूसरों को अपमानित करने से बचें। धन कोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। क्रोध और उत्तेजना पर संयम रखें।

कुंभ राशि
अपनों का दिल जीतना बड़ा मुश्किल है। मेहनत करें और दूसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार होगा। सरकारी, कानूनी विवाद आप के पक्ष में हल होंगे।

मीन राशि
मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी। संतान का सुख मिलेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। स्वयं पर विश्वास करें औरों की देखा देखी न करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें