Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

जम्मू में हुआ बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत, 52 घायल

May 30, 2024

जम्मू में हुआ बड़ा हादसा, तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिरी, 21 लोगों की मौत, 52 घायल

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में शिव खोरी दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों को लेकर जा रही एक बस गुरुवार को शहर के बाहरी इलाके अखनूर में कालीधार के पास गहरी खाई में गिर गयी, जिससे 21 लोगों की मौत हो गयी और 52 अन्य घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंजीकरण संख्या वाली एक बस आज अपराह्न जम्मू से शिव खोरी तीर्थस्थल की ओर जा रही थी। यह जम्मू-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौकी चौरा-कालीधार के पास अखनूर इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें