Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

जालंधर संसदीय क्षेत्र में डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और आब्जर्वरो की मौजूदगी में हाईटेक ड्रोन से निगरानी शुरू

May 31, 2024

जालंधर संसदीय क्षेत्र में डिप्टी कमिश्नर, पुलिस कमिश्नर और आब्जर्वरो की मौजूदगी में हाईटेक ड्रोन से निगरानी शुरू

जालंधर: जालंधर लोकसभा क्षेत्र में शराब, पैसे आदि को बांटने से रोकने के लिए जिला प्रशासन ने ड्रोन से निगरानी शुरू कर दी है।

इसकी शुरुआत आज जिला चुनाव अधिकारी-कम-डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल, पुलिस कमिश्नर राहुल एस, जनरल आब्जर्वर जे.मेघनाथ रेड्डी और खर्च आब्जर्वर माधव देशमुख ने करवायी।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि चुनाव से पहले 31 मई की रात काफी महत्वपूर्ण है, इसके लिए शहर सहित अन्य 39 ऐसे स्थानों पर ड्रोन से पैनी नजर रखी जायेगी, जो खर्च के लिहाज से संवेदनशील है। यह ड्रोन सीधे एकीकृत कमांड सेंटर से जुड़े हुए हैं जहां वे लाइव फीड देंगे जिससे चुनाव के दौरान किसी भी अवैध गतिविधियों को रोकने में मदद मिलेगी।

उन्होंने सख्ती से कहा कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए पैसा, शराब आदि बांटने और लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कैप्शन-जालंधर में ड्रोन से निगरानी करने की शुरुआत दौरान डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर राहुल एस।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें