Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

तिकोना पार्क में Short Circuit से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ ख़ाक

June 1, 2024

तिकोना पार्क में Short Circuit से दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ ख़ाक

फरीदाबाद: एनआईटी फ़रीदाबाद के तिकोना पार्क स्थित एक कार एक्सेसरीज की दुकान के पहली मंजिल पर शॉट सर्किट के कारण आग लग गई । आनन फानन में ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद मालिक और कर्मियों ने बाहर निकल कर जान बचाई और दमकल विभाग को सूचना दी । करीब आधा दर्जन दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुँचीं लेकिन तब तक दुकान में रखा सामान जलकर ख़ाक हो चुका था।

स्थानीय लोगो ने बताया कि अचानक से आग का ग़ुबार उठने लगा था और समय से दुकान में मौजूद लोग बाहर निकल गए । गनीमत यह रही कि कोई भी इसकी चपेट में नही आया लेकिन दुकान मालिक का लाखो का नुकसान हो गया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि किस तरह दुकान जल कर खाक हो चुकी है। तिकोना पार्क में स्थित कार एक्सेसरीज की दुकान में कार की डेकोरेशन के लिए भारी मात्रा में समान भरा हुआ था।

घटना के समय दुकान का मालिक दुकान में ही बैठे थे। जैसे ही शॉर्ट सर्किट हुआ पहले तो वह दुकान से बाहर भागे। फिर उन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। कुछ देर में ही दुकान में भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। आग ज्यादा फैल जाने के कारण आधा दर्जन गाड़ियों को बुलाया गया।

आग पर काबू पाए जाने तक दुकान में रखा लगभग 15 लख रुपए का सामान जल चुका था। पास में ही कई और दुकान थी, अगर समय रहते फायर ब्रिगेड और दमकल की गाड़ियां मौके पर न पहुंचती तो आग दूसरी दुकानों में फैल सकती थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम तो पहुंच गई थी। लेकिन जब तक आग पर काबू पाया तब तक उन्हें लाखों का नुकसान हो चुका था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें