Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

श्रीलंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिरासत में लिए गए चार ISIS संदिग्धों का आका गिरफ्तार

June 1, 2024

श्रीलंका पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिरासत में लिए गए चार ISIS संदिग्धों का आका गिरफ्तार

कोलंबो: श्रीलंका की पुलिस ने प्रतिबंधित इस्लामिक स्टेट (आईएसआईएस) संगठन के साथ कथित संबंधों के कारण भारत में अहमदाबाद हवाई अड्डे से गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई नागरिकों के संदिग्ध आका (हैंडलर) को गिरफ्तार कर लिया है। ‘डेली मिरर’ पोर्टल ने बताया कि कोलंबो में आपराधिक जांच विभाग ने गेरार्ड पुष्पराजा उस्मान को गिरफ्तार किया।

श्रीलंकाई पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी में मददगार साबित होने वाली विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपए नकद इनाम देने की घोषणा की थी। गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने आईएसआईएस से संबंध रखने के आरोप में चार श्रीलंकाई नागरिकों को अहमदाबाद में हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया था।

ये लोग ‘इंडिगो’ की उड़ान के जरिए श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 19 मई को चेन्नई पहुंचे थे। श्रीलंकाई सुरक्षा बलों को संदेह है कि 46 वर्षीय संदिग्ध उस्मान इन चार श्रीलंकाई नागरिकों का आका है। श्रीलंकाई प्राधिकारियों ने गुजरात में गिरफ्तार किए गए चार श्रीलंकाई नागरिकों के खिलाफ जांच के लिए पिछले महीने एक उच्च स्तरीय अभियान शुरू किया था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें