Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी,लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले Sensex, Nifty सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

June 3, 2024

शेयर बाजार में तेजी का दौर जारी,लोकसभा चुनाव परिणाम से पहले Sensex, Nifty सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंचा

 

मुंबई: लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राजग सरकार की जीत के अनुमान के बीच घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी सोमवार को शुरुआती कारोबार में करीब चार प्रतिशत की बढ़त के साथ अपने-आने सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। बीएसई का 30 शेयर वाला सूचकांक सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 2,777.58 अंक या 3.75 प्रतिशत उछलकर 76,738.89 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

वहीं एनएसई निफ्टी 808 अंक या 3.58 प्रतिशत चढक़र 23,338.70 अंक के नए सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। कई ‘एग्जिट पोल’ में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) को लोकसभा चुनाव में भारी बहुमत मिलने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने का अनुमान लगाया गया है। लोकसभ चुनाव के परिणाम चार जून को आएंगे।

सेंसेक्स के सूचीबद्ध सभी 30 कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। पावर ग्रिड, एनटीपीसी, लार्सन एंड टूब्रो, स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में सबसे अधिक उछाल आया। एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, हांगकांग का हैंगसेंग तथा जापान का निक्की फायदे में रहे, जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.08 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,613.24 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

ये भी पढ़ें: ‘इस बार हमारी पार्टी 226 से ज्यादा सीटें जीतेगी’, एग्जिट पोल के बाद ममता बनर्जी की पहली प्रतिक्रिया

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें