Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup 2024: West Indies ने Papua New Guinea को 5 विकेट से हराया,जानिए कैसा रहा मैच

June 3, 2024

T20 World Cup 2024: West Indies ने Papua New Guinea को 5 विकेट से हराया,जानिए कैसा रहा मैच

गुयाना: गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद रॉस्टन चेज नाबाद (42), ब्रैंडन किंग (37) रनों की बेहतरीन पारियों की बदौलत मेजबान वेस्टइंडीज ने टी-20 विश्वकप 2024 के दूसरे मुकाबले में पापुआ न्यू गिनी को पांच विकेट से हरा दिया है। रविवार रात खेले गये मैच में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पापुआ न्यू गिनी की टीम ने सेसे बाऊ (50) रनों की अर्धशतकी पारी के दम पर वेस्टइंडीज को जीत के लिए 137 रनों का लक्ष्य दिया।

कप्तान असद वाला (21) रन बनाकर आउट हुये। किप्लिन डोरिगा (27) रन बनाकर नाबाद रहे। पापुआ न्यू गिनी ने निर्धारित 20 ओवरों में आठ विकेट पर 136 रनों का स्कोर बनाया। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ और आंद्रे रसल ने दो-दो विकेट लिये।अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड और गुडाकेश मोटी ने एक-एक बल्लेबाज का आउट किया। इसके बाद 137 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले ही ओवर में जॉनसन चार्ल्स (शून्य) का विकेट गवां दिया।

इसके बाद ब्रैंडन किंग और निकोलस पूरन की जोड़ी ने दूसरे विकेट के लिये 53 रन जोड़े। ब्रैंडन किंग (34) और निकोलस पूरन (27) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान रोवमन पॉवेल ने (15), शरफेन रदरफोर्ड (2) रन बनाकर आउट हुये। रॉस्टन चेज 27 गेंदों में 42 रन बनाकर नाबाद रहे। हालांकि पापुआ न्यू गिनी की गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने नहीं दिया। वेस्टइंडीज 19 ओवर में पांच विकेट पर 137 रन बनाकर मुकाबला जीत पाई। पापुआ न्यू गिनी की ओर से असद वाला ने दो विकेट लिये। आलेई नाओ, चैड सोपर और जॉन करिको ने एक-एक विकेट लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें