Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

चीनी इंजीनियरिंग अकादमी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ पर शी चिनफिंग का बधाई पत्र

June 3, 2024

चीनी इंजीनियरिंग अकादमी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ पर शी चिनफिंग का बधाई पत्र

चीनी इंजीनियरिंग अकादमी की स्थापना की 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने बधाई पत्र भेजा। अपने बधाई पत्र में उन्होने कहा कि मैं आप लोगों को हार्दिक बधाई देता हूँ और शुभकामनाएं देता हूं।

पिछले 30 वर्षों में, चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के मजबूत नेतृत्व में, चीनी इंजीनियरिंग अकादमी ने शिक्षाविदों और इंजीनियरिंग और वैज्ञानिक कार्यकर्ताओं को एकजुट कर इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी के विकास को जोरशोर से बढ़ावा दिया, लगातार वैज्ञानिक और तकनीकी कठिनाइयों पर काबू पाया। राष्ट्रीय इंजीनियरिंग विज्ञान और प्रौद्योगिकी नवाचार और प्रगति को बढ़ावा देने और उच्च गुणवत्ता वाले आर्थिक और सामाजिक विकास को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

इंजीनियरिंग प्रौद्योगिकी मानव समाज के विकास का एक महत्वपूर्ण इंजन है। मुझे उम्मीद है कि एक नए शुरुआती बिंदु पर, चीनी इंजीनियरिंग अकादमी एक राष्ट्रीय रणनीतिक वैज्ञानिक और तकनीकी शक्ति के रूप में अपनी भूमिका निभाएगा, वैज्ञानिकों की भावना को आगे बढ़ाएगा, इंजीनियरिंग और तकनीकी नवाचार का नेतृत्व करेगा, एक उच्च स्तरीय राष्ट्रीय थिंक टैंक के रूप में अपने कार्यों को मजबूत करेगा और उच्च-स्तरीय वैज्ञानिक और तकनीकी आत्मनिर्भरता प्राप्त करने और विश्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी शक्ति के निर्माण के लिए नए और बड़े योगदान देगा।

(साभार,चाइना मीडिया ग्रुप ,पेइचिंग)      

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें