Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिल्ली में ताज एक्सप्रेस की 3 बोगियों में लगी भयानक आग, बाल-बाल बचे यात्री

June 3, 2024

दिल्ली में ताज एक्सप्रेस की 3 बोगियों में लगी भयानक आग, बाल-बाल बचे यात्री

नई दिल्ली से चलकर झांसी जा रही ताज एक्सप्रेस में दिल्ली से चलने के बाद भीषण आग लग गई, जिससे चंद मिनट में ट्रेन के तीन कोच आग का गोला बन गए। गनीमत रही कि समय रहते यात्री ट्रेन से उतर गए। ताज एक्सप्रेस सोमवार को अपने निर्धारित समय सुबह 6.55 बजे के स्थान पर 8.30 घंटे की देरी से दोपहर 3.28 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन जब 4.09 बजे ओखला स्टेशन पास कर रही थी तो इसी बीच ट्रेन के डी-3 कोच में आग लग गई। जिससे यात्रियों में भगदड़ मच गई।


यात्रियों ने ट्रेन को चेन पुलिंग कर रोका और लगेज छोड़कर ट्रेन से उतर गए। आग इतनी विकराल थी कि 10 मिनट के भीतर ट्रेन के डी-2, डी-3 और डी-4 कोच धूं-धूंकर जलने लगे। जिसके बाद उन्होंने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना देकर घटना से अवगत कराया। अग्निकांड में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक अतुल गर्ग का कहना है कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ है। दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। वहीं इस घटना के बाद इस रूट पर करीब चार ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। अन्य ट्रेन के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें