Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो में इजरायली हमले में 12 लोगों की मौत

June 4, 2024

सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो में इजरायली हमले में 12 लोगों की मौत

दमिश्क: इजरायल ने रविवार देर रात सीरिया के उत्तरी प्रांत अलेप्पो में हवाई हमले किए जिसमें 12 ईरानी समर्थक लड़ाके मारे गए। मानवाधिकारों के लिए सीरियाई वेधशाला ने सोमवार को रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट के अनुसार सीरियाई और गैर-सीरियाई नागरिकों सहित अलेप्पो शहर के आसपास के क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपस्थिति है। इजरायल के मिसाइल हमला के धमाकों की गूंज कल देर रात उत्तर-पश्चिम में हय्यान शहर और अलेप्पो शहर के ग्रामीण इलाकों में कई जगहों पर सुनाई दी । वेधशाला ने नोट किया कि यह हमला पिछले महीने से सीरिया में लेबनानी हिजबुल्लाह और ईरानी मिलिशिया के कब्जे वाले स्थानों पर इजरायली हमलों में तेजी देखी गयी है। सीरियाई रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की कि अलेप्पो के निकटवर्ती क्षेत्रों को निशाना बनाकर किए गए इजरायली हमलों में कई लोग मारे गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें