Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

T20 World Cup; SA vs SL, 4th Match, Group D : दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ किया T20 विश्व कप का आगाज, श्रीलंका को छह विकेट से दी मात

June 3, 2024

T20 World Cup; SA vs SL, 4th Match, Group D : दक्षिण अफ्रीका ने जीत के साथ किया T20 विश्व कप का आगाज, श्रीलंका को छह विकेट से दी मात

ICC Mens T20 World Cup 2024, SA vs SL, 4th Match, Group D: टी20 विश्व कप 2024 का चौथा मुकाबला श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह न्यूयॉर्क में इस में टूर्नामेंट का पहला मैच है। यहीं पर टीम इंडिया तीन मैच खेलेगी। इस मैच से ही न्यूयॉर्क में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका, दोनों ही टीमें जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेंगी।

श्रीलंका के कप्तान वानिंदु हसरंगा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। हसरंगा ने कहा कि कई खिलाड़ियों को आईपीएल में मैच प्रैक्टिस है। इसके अलावा उन्होंने यहां दो प्रैक्टिस मैच खेले हैं। ऐसे में दिक्कत नहीं होगी। श्रीलंकाई टीम सात बल्लेबाज और चार गेंदबाज के कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरे हैं। इनमें दो ऑलराउंडर्स हैं। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम ने कहा कि वह टॉस जीतने पर पहले गेंदबाजी का ही फैसला करते।

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को हराया

दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए। उन्होंने 19 रन बनाए, जबकि एंजलो मैथ्यूज 16 रन बना सके। श्रीलंका के आठ बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इनमें से चार बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए। दक्षिण अफ्रीका की ओर से एनरिक नॉर्त्जे ने चार विकेट लिए। वहीं, कगिसो रबाडा और केशव महाराज को दो-दो विकेट मिले। ओटनील बार्टमैन को एक विकेट मिला।

दोनों टीमें के प्लेइंग XI :-

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कामिंदु मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, एंजलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, वानिंदु हसरंगा (कप्तान), महेश तीक्ष्णा, मथीशा पथिराना, नुवान तुषारा।

दक्षिण अफ्रीका: क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रीजा हेंड्रिक्स, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नॉर्त्जे, ओटनील बार्टमैन।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें