Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Prabhas ने’Kalki 2898 AD’ के सेट पर Amitabh Bachchan और Kamal Haasan से मुलाकात की यादें कीं साझा

June 4, 2024

Prabhas ने’Kalki 2898 AD’ के सेट पर Amitabh Bachchan और Kamal Haasan से मुलाकात की यादें कीं साझा

मुंबई : दक्षिण भारतीीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के सेट पर अमिताभ बच्चन और कमल हासन से मुलाकात की अपनी यादें साझा कीं है। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित सायंस फिक्शन महाकाव्य फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। प्रभास ने ‘कल्कि 2898 एडी’ के सेट पर अमिताभ और कमल हासन से मुलाकात की यादें साझा कीं है। प्रभास ने कहा, मैं पहले दिन कमल हासन सर की शूटिंग पर गया और यह वास्तव में अच्छा था।

मैं उनके पास गया और उनसे कहा, मैं सिर्फ आपको नमस्ते कहना चाहता हूं सर’ और अपना सम्मान व्यक्त किया। उसी दिन, मैं अमिताभ सर से मिला और उनके पैर छुए और उन्होंने प्यार से कहा, ‘ऐसा मत करो।’ तब से, जब भी मैं उनसे मिलता हूं, हम हाथ मिलाते हैं। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें