Last Updated: September 20, 2026

Dainik Savera Times Logo

विपक्ष की हार तय, तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ देश के पीएम बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : भाजपा

June 4, 2024

विपक्ष की हार तय, तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ देश के पीएम बनने जा रहे हैं नरेंद्र मोदी : भाजपा

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इसी बीच शुरूआती रुझान से उत्साहित भाजपा यह दावा कर रही है कि नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं और विपक्षी दलों की हार तय है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने आईएएनएस के साथ खास बातचीत करते हुए यह दावा किया कि भाजपा जनता के साथ संवाद और संपर्क कर चुनाव लड़ती है। चुनाव प्रचार के 75 दिनों के दौरान देशभर में हमारी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिस तरह से जगह-जगह पर जनता का समर्थन, आशीर्वाद , प्रेम और स्नेह मिला है, उससे भाजपा पूरी तरह से आश्वस्त है कि प्रचंड बहुमत के साथ नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने तीसरे कार्यकाल में अगले 100 दिनों का कार्य एजेंडा तैयार कर लिया है और अमृत काल में विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने को लेकर सभी उत्साहित हैं। एनडीए गठबंधन के 400 पार के लक्ष्य को हासिल करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने जो भी लक्ष्य दिया है, भाजपा के सभी कार्यकर्ता जी-जान से उसे पूरा करने में लग गए थे और जिस तरह से जनता का समर्थन मिला है, उससे यह पूरी तरह से नजर आ रहा है कि यह लक्ष्य हासिल करेंगे।

विपक्षी दलों के आरोपों पर पलटवार करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने आईएएनएस से कहा कि विपक्षी दल पहले से ही हार की भूमिका बनाने में लग गए हैं। विपक्षी दल पहले से ही इस तरह की भूमिका बना रहे हैं कि हारने पर वे यह कह सकें कि ईवीएम के कारण उनकी हार हुई है। उनके रवैये से यह साफ-साफ नजर आ रहा है कि विपक्षी दलों की हार तय है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें