Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

Norway Chess: भारत के R Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन Ding Liren को हराया

June 4, 2024

Norway Chess: भारत के R Praggnanandhaa ने रचा इतिहास, नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन Ding Liren को हराया

नॉर्वे : भारत के प्रतिभाशाली खिलाड़ी आर प्रगनानंद ने सोमवार को नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर एक और बड़ा उलटफेर किया। यह टूर्नामेंट में उच्च रैंक वाले खिलाड़ियों के खिलाफ प्रगनानंद की तीसरी जीत थी। इससे पहले, उन्होंने मैग्नस कार्लसन और फैबियानो कारुआना को हराया था। नॉर्वे शतरंज ने इस मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘जीएम प्रगनानंद ने विश्व नंबर 1 मैग्नस कार्लसन और विश्व नंबर 2 फैबियानो कारूआना को उनके क्लासिकल गेम में हराया और अब उन्होंने विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को उनके आर्मगेडन गेम में हराया। अन्य क्लासिकल बाजियों में, मैग्नस कार्लसन को हिकारू नाकामुरा के खिलाफ अपना आर्मगेडन गेम गंवाना पड़ा।

दूसरी ओर, फैबियानो कारुआना और अलीरेजा फिरोजा ने अपना आर्मगेडन गेम ड्रॉ किया। सातवें राउंड के बाद, कार्लसन 13 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं। वहीं नाकामुरा 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं, जबकि प्राग्नानंदा 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। प्राग्नानंदा 8वें राउंड में लीडर कार्लसन से भिड़ेंगे। इस बीच, वैशाली को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा, क्योंकि वह हमवतन कोनेरू हम्पी से हार गई। वैशाली 11 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर बनी हुई हैं। अन्ना मुजिचुक 12 अंकों के साथ शीर्ष पर हैं, जबकि जू वेनजुन 11.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वैशाली अब 8वें राउंड में अन्ना मुजिचुक से भिड़ेंगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें