Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘Shiv Shakti’ के सेट पर सभी को Arjun Bijlani के घर के खाने का रहता है इंतजार : Reva Kaurse

June 4, 2024

‘Shiv Shakti’ के सेट पर सभी को Arjun Bijlani के घर के खाने का रहता है इंतजार : Reva Kaurse

मुंबई: लोकप्रिय शो ‘प्यार का पहला अध्याय : ‘शिव शक्ति’ में एक्ट्रेस रेवा कौरसे रिमझिम का किरदार निभा रही हैं। उन्होंने एक्टर अर्जुन बिजलानी के साथ अपनी बॉन्डिंग को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके साथ काम करने की सबसे खास बात यह है कि वह सेट पर टेस्टी खाना लेकर आते हैं। रेवा ने कहा, ‘अर्जुन के साथ काम करने की सबसे खास बात यह है कि वह अक्सर सेट पर टेस्टी खाना लेकर आते हैं। वह पूरी टीम के साथ घर का बना खाना बड़े प्यार से शेयर करते हैं। उनके घर के बने खाने का इंतजार हम सभी को बेसब्री से रहता है।

एक्ट्रेस ने कहा कि जब उन्होंने पहली बार अर्जुन के साथ काम किया, तभी उन्हें एहसास हो गया कि वह न सिर्फ टैलेंटेड एक्टर हैं, बल्कि एक बेहतरीन इंसान भी हैं। रेवा ने कहा, ‘सेट पर हमारा रिश्ता स्वाभाविक रूप से मजबूत हुआ है और उनके साथ सीन शेयर करना एक शानदार एक्सपीरियंस रहा है। अर्जुन की तारीफ करते हुए उन्होंने आगे कहा, ‘अर्जुन अपने काम में बहुत ज्यादा प्रोफेशनल हैं। पूरा समर्पण भाव से काम करते हैं, जिसे देखना हमेशा प्रेरणादायक रहा है।

वह ऑन कैमरा अपनी किरदार में पूरी तरह डूब जाते हैं, जिससे उनके साथ सीन शूट करना वाकई दिलचस्प हो जाता है। एक्टिंग के प्रति उनका पैशन साफ दिखता है और यह मेरे साथ-साथ आस-पास के सभी लोगों को अपना बेस्ट देने के लिए प्रेरित करता है। अर्जुन के ऑफ-स्क्रीन पॉजिटिव इनफ्लुएंस पर बात करते हुए रेवा ने कहा, ‘ऑफ-स्क्रीन, अर्जुन सेट पर सभी को खूब हंसाते है और सेट पर माहौल मजेदार बनाकर रखते है। ‘प्यार का पहला अध्याय: शिव शक्ति’ जी टीवी पर प्रसारित होता है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें