Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

शख्स ने लगााया अनोखा टेंट, अंदर का नज़ारा देख यूज़र्स ने किए ऐसे कमेंट, देखें तस्वीरें

June 4, 2024

शख्स ने लगााया अनोखा टेंट, अंदर का नज़ारा देख यूज़र्स ने किए ऐसे कमेंट, देखें तस्वीरें

अजब – गजब : हम दिन भर कही भी रहे और दिन चाहे कितना भी थकानभरा रहा हो ,पर अपने घर के बिस्तर पर आते ही दुनियाभर का थकान दूर हो जाता है और शायद यही वजह है कि हमे अपने घर पर जाने का बहुत बेसब्री के साथ इंतज़ार रहता है। भले ही आप किसी खूबसूरत टूर पर ही क्यों न हो लेकिन आज हम आपको एक ऐसा कैंपिंग सेट दिखाएंगे जिसके बाद आपका मन यही रुकने का कर जाएंगे। फेसबुक पर एक शख्स में अपने कैंप और उसके अंदर नज़ारे की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। शख्स ने कैंप को अंदर इतनी खूबसूरती के साथ सजाया की देखने में ऐसा लग रहा कि वो कैंप बल्कि सच में घर में बैठा है।

उसने एक-एक कोने को बखूबी सजाया है। इससमे आपको फूलों से लेकर बाथटब तक का इंतज़ाम टेंट के अंदर देखने को मिल जाएगा। हर कोई कैंपिंग टेंट पर अपना दिल हार बैठा है। लोगों ने इस पर दिलचस्प कमेंट भी किए हैं। आपको बता दे कि कैंपिंग टेंट की ये तस्वीरें Blackpool Lad नाम के फेसबुक पेज से शेयर की गई हैं। इसमें कुल तीन लोगों के रुकने की जगह हैं। कैंप की हर खिड़की के पास एक कुर्सी लगी है। अंदर टेबल्स हैं, जिस पर मोमबत्तियां लगी हैं और ताज़े फूलों के गुलदान लगे हैं। टेंट के अंदर कलर कॉम्बिनेशन पीले और काले का रखा गया है, जो पूरी फर्निशिंग में दिख रहा है।

इसमें 3 कमरे हैं और एक डाइनिंग टेबल भी है, जिसमें दो फोल्ड आउट कुर्सियां हैं। टेंट में सजावट के लिए फेयरी लाइट्स भी लगाई गई हैं, जो इसे बिल्कुल घर वाला फील दे रही हैं। इसके साथ इस कैंप में नहाने का भी पूरा इंतज़ाम है कैंप के अंदर ही बाथटब रखा गया है और सोप डिस्पेंसर और महकदार मोमबत्तियों के साथ इसे सजाया गया है। लोगो में इस तस्वीर पर कई तरह के कमेंट किया है। एक यूज़र ने लिखा- ऐसे टेंट मिलें, तो मैं छुट्टियों पर जाऊं। वही दूसरे यूज़र ने लिखा- सिर्फ 74 घंटे की कैंपिंग के लिए इतना सामान क्यों ले जाना? कुछ लोगों ने कहा कि ये कैंप नहीं घर है तो कुछ ने कहा मुझे इसके बजाय होटल दिला दो।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें