Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

खत्म हुआ फैंस का इंतज़ार, Prabhas की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ के ट्रेलर की रिलीजिंग डेट हुई फ़ाइनल

June 5, 2024

खत्म हुआ फैंस का इंतज़ार, Prabhas की फिल्म ‘Kalki 2898 AD’ के ट्रेलर की रिलीजिंग डेट हुई फ़ाइनल

मुंबई : दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास की आने वाली फिल्म कल्कि 2898 एडी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म में बड़े बड़े स्टार जैसे कि अमिताभ बच्चन, कमल हासन, प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पटानी प्रमुख भूमिकाओं में नज़र आने वाले है। वही दर्शको को इस फिल्म की बेसब्री के साथ इंतज़ार है। इसकी बीच फिल्म से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है कि कल्कि 2898 एडी का ट्रेलर 10 जून को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

आपको बता दे कि बुधवार की सुबह ट्रेलर लॉन्च की घोषणा करते हुए, फिल्म के आधिकारिक हैंडल ने खबर साझा की, एक नई दुनिया इंतज़ार कर रही है #कल्की2898एडी का ट्रेलर 10 जून को आएगा। ट्रेलर रिलीज़ की तारीख़ की घोषणा एक नए पोस्टर के साथ की गई। जिसमें हम भैरव यानी प्रभास द्वारा निभाए गए किरदार को पहाड़ की चोटी पर खड़े हुए देख सकते हैं और पोस्टर पर लिखा है, सब कुछ बदलने वाला है। नागअश्विन द्वारा निर्देशित और वैजयंती मूवीज द्वारा निर्मित ‘कल्कि 2898 एडी’ हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयाली, कन्नड़ और अंग्रेजी भाषा में 27 जून को रिलीज होगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें