Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

बहादुरगढ़ के नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष से मांगी 2 करोड़ रंगदारी, धमकी देने वाला बोले-न मिलने पर नफे सिंह राठी जैसा करेंगे हाल

June 5, 2024

बहादुरगढ़ के नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष से मांगी 2 करोड़ रंगदारी, धमकी देने वाला बोले-न मिलने पर नफे सिंह राठी जैसा करेंगे हाल

हरियाणा के बहादुरगढ़ नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता को धमकी भरा व्हाट्सएप कॉल आया। कॉलर ने खुद को गैंगस्टर नंदू बताते हुए 2 करोड़ रुपए की मांग कर दी। मांग पूरी न होने पर जान से मारने की धमकी भी दी। अशोक गुप्ता ने दिल्ली के पश्चिम विहार थाना पुलिस को आरोपी के खिलाफ शिकायत दी है।

अशोक गुप्ता नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष होने के साथ–साथ गणपति धाम के प्रधान भी हैं। बहादुरगढ़ के अनाज मंडी में रहने वाले अशोक गुप्ता फिलहाल मुल्तान नगर नई दिल्ली में रह रहे हैं। जिन्हें मंगलवार शाम 6 बजे व्हाट्सएप कॉल कर रंगदारी देने के लिए कहा गया। और मांगी हुई रकम न मिलने पर इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी जैसा हाल करने की धमकी दी गई।

शाम को 6 बजे आई खी कॉल

अशोक गुप्ता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया की उनके पास एक व्हाट्सएप कॉल आया था। मंगलवार शाम 6 बजे के करीबन यह व्हाट्सएप कॉल आया था। उन्होंने कॉल रिसीव किया तो कॉलर ने अपना नाम गैंगस्टर नंदू बताया। कॉल करने वाले ने अशोक गुप्ता से 2 करोड़ की रंगदारी की मांग रख दी।

साथ ही धमकी भी दे दी की यदि उसे मांगी हुई रकम नहीं मिली तो उसका भी इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष रहे नफे सिंह राठी जैसा हाल होगा। यह सुनते ही अशोक ने घबरा कर दिल्ली के पश्चिम विहार थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी।

पुलिस ने अशोक गुप्ता की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली है। पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता की धारा 383, और 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें