Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

दुनिया के अनेक नेताओं ने ऐतिहासिक चुनावी जीत पर दी PM Narendra Modi को बधाई

June 5, 2024

दुनिया के अनेक नेताओं ने ऐतिहासिक चुनावी जीत पर दी PM Narendra Modi को बधाई

कोलंबो : इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमंसिघे और नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ सहित विश्व के तमाम नेताओं ने आम चुनावों में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी है। दुनिया भर के नेताओं ने उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई है। भारत निर्वाचन आयोग ने सभी लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए हैं, इसमें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 543 सीट में से 240 पर जीत हासिल की है और कांग्रेस को 99 सीट मिली हैं।

आम चुनावों के परिणाम में भाजपा नीत राजग गठबंधन 543 सदस्यीय लोकसभा में 272 के बहुमत के आंकड़े से तो काफी ऊपर है, लेकिन भाजपा 2014 के बाद पहली बार जादुई आंकड़े से पीछे रह गई है। इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “लोकसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई। यह निश्चित है कि हम इटली और भारत को जोड़ने वाली दोस्ती को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करेंगे तथा हमारे राष्ट्रों एवं हमारी जनता की भलाई के लिए विभिन्न मुद्दों पर सहयोग करेंगे।

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे ने भाजपा नीत राजग गठबंधन की जीत पर बधाई दी और साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता की समृद्धि और प्रगति का विश्वास जताया। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “निकटतम पड़ोसी होने के नाते श्रीलंका भारत के साथ मजबूती से साझेदारी के लिए तत्पर है। नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने सत्तारूढ़ गठबंधन की चुनावी सफलता पर अपने भारतीय समकक्ष को बधाई दी। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, “भाजपा और राजग की लोकसभा चुनावों में लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई।

हमें भारत की जनता की उत्साहपूर्व भागीदारी और दुनिया की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सफलतापूर्वक संपन्न होने पर प्रसन्नता हो रही है। मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रंिवद कुमार जगन्नाथ ने मोदी को उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। जगन्नाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी को ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए जीत पर बधाई। आपके नेतृत्व में सबसे बड़ा लोकतंत्र लगातार प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा। मॉरीशस-भारत विशेष संबंध अमर रहें। मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी और साथ ही द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने और आगे बढ़ाने के लिए भारतीय प्रधानमंत्री के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है।

‘एक्स’ पर उन्होंने लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा नीत राजग को 2024 के भारतीय आम चुनाव में लगातार तीसरी बार सफलता मिलने पर बधाई। उन्होंने कहा, “मैं दोनों देशों की साझी समृद्धि और स्थिरता के लिए और साझे हितों को आगे बढ़ाने के लिए भारत के साथ मिलकर काम करने के लिए उत्साहित हूं। पिछले वर्ष नवंबर में चीन समर्थक मुइज्जू के पदभार ग्रहण करने के बाद से ही उनके बयानों और कार्यों ने भारत और मालदीव के बीच के द्विपक्षीय संबंधों को प्रभावित किया है।

भूटान के प्रधानमंत्री शेंिरग तोबगे ने भी मोदी और राजग को लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और कहा कि वो उनके साथ मिलकर काम करने के लिए काफी उत्सुक हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “दुनिया के सबसे बड़े चुनाव में लगातार तीसरी ऐतिहासिक जीत के लिए मेरे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी जी और राजग को बधाई। वह आने वाले समय में भारत को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और मैं दोनों देशों के बीच के संबंधों को और मजबूत करने के लिए उनके साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें